बांकुड़ा पुलिस की दरियादिली
बांकुड़ा : एक लापता राहगीर व्यक्ति को उसके घर तक पहुंचाने में बांकुड़ा के सालतोड़ा पुलिस की अहम भूमिका रही. दरअसल बांकुड़ा के सालतोड़ा थाने क्षेत्र में एक व्यक्ति ने राह भटके एक व्यक्ति को साथ थाने ले आया. जो काफी परेशान लग रहा था. पुलिस ने उस अनजान व्यक्ति से बात की तो पता चला वह तमिल में बोल रहा है. इसके अलावा उसे और कोई भाषा नहीं आता था.पुलिस ने फिर एक तमिल बोलने एवं समझने वाले व्यक्ति को थाने में बुलाकर उस व्यक्ति की समस्या को जानना चाहा. उस अनजान व्यक्ति से जब उसका नाम और पता पूछा गया तो उसने अपना पता तमिलनाडु मे बताया.
पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस से संपर्क कर उसे सही सलामत उसके घर पर पहुंचा दी. वह व्यक्ति काफी दिनों से घर से लापता था. पुलिस के इस मानवीय कार्य की चर्चा क्षेत्र में हो रही है लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?